लूट का आरोपी गिरफ्तार
यमुनानगर, 12 नवंबर(सच की ध्वनि): पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशानुसार काम करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने लूट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक सवार दो लोगों से चोट मारकर छीना झपटी की थी। सेल के इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव बेगी नाजर निवासी इकराम उर्फ गुड़ फोड पानीपत जेल में बंद है। टीम ने उसे प्रोडक्शन रिमांड पर लिया पूछताछ में आरोपी ने 15 अगस्त, 2019 को गांव संधाला के पास दो बाइक सवार से मारपीट कर उन्हें घायल करके नकदी मोबाइल, अन्य सामान व बाइक लूट ली थी। कैंप निवासी जितेंद्र अपने साथी के साथ करनाल से यमुनानगर आ रहा था। जैसे ही वह संघाला के पास पहुंचा तो चार युवकों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट कर उसे लूट की थी। इस मामले को सुलझाने का जिम्मा एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम को दिया गया था। आरोपी इकराम को अब मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर करीब 10 मामले लूट चोरी व अन्य संगीन अपराधों में दर्ज है, यह मामले अंतर राज्य है।
