यमुनानगर

दमकल अधिकारी की तानाशाही के खिलाफ दमकल कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन का दूसरे दिन भी रहा जारी

यमुनानगर, 5 अगस्त (सच की ध्वनि): दमकल अधिकारी की तानाशाही के खिलाफ दमकल कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन का आज दूसरे दिन में प्रवेश कर गया। इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान गुलशन भारद्वाज और संचालन जिला सचिव तरसेम चंद ने किया। जिला प्रधान गुलशन भारद्वाज ने बताया कि दमकल अधिकारी कर्मचारियों के साथ बातचीत करने की बजाए आंदोलन को बढ़ावा दे रहा है और कर्मचारियों की समस्याओं को नजरअंदाज करके उनके साथ भेदभाव किया जा रहा हैं। कर्मचारियों से डयूटी लेने के नाम पर उनको प्रताड़ित किया जाता है। इसके अलावा कर्मचारियों की मांगों के चलते नगर निगम प्रशासन को भी गुमराह करने का काम किया जा रहा है। दमकल कर्मियों के धरने को संबोधित करने आये नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला उपप्रधान जनकराज प्रेस सचिव पपला व वरिष्ठ नेता श्रीकांत ने बताया कि दमकल अधिकारी के साथ संघ की कई दौर की बातचीत के बाद भी कर्मचारियों की जायज मांगांे को लागू करने से इंकार कर रहा है। जिस कारण दमकल कर्मचारियांे में भारी गुस्सा है और कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर हैं। संघ के नेताओं ने दमकल अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कर्मचारियों की जायज मांगांे का जल्द समाधान नहीं कियागया तो नगरपालिका संघ की जिला कमेटी की मीटिंग बुलाकर उसमें ठोस निर्णय लेकर दमकल अधिकारी के खिलाफ आंदोलन को और तेज करेंगें। जिसमे उल्टा झाड़ू प्रदर्शन, अर्धनग्न प्रदर्शन, पुतला दहन, क्रमिक भूख हड़ताल जैसे आंदोलन किये जायेंगें। जिसकी जिम्मेदारी मौजूद दमकल अधिकारी की होगी। मौके पर दमकल कर्मचारी सह सचिव जगविंदर सिंह, मोहन लाल, राजीव, ऋषि, प्रिन्स शर्मा, विककी वालिया, पंकज शर्मा और देसराज मौजूद रहे।

Twitter