यमुनानगर

भाजपा सरकार से जनता का हो चुका मोहभंग, अब प्रदेश में बनेगी कांग्रेस सरकार : अशोक मेहता

भाजपा सरकार से जनता का हो चुका मोहभंग, अब प्रदेश में बनेगी कांग्रेस सरकार : अशोक मेहता
कांग्रेस नेता ने हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत किया जनसम्पर्क,
शहजादपुर, 1 अगस्त (सच  की ध्वनि राज कुमार मैहता ) : कांग्रेस द्वारा चलाये गए हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम पूर्व राज्य सूचना आयुक्त अशोक मेहता ने शहजादपुर में लोगों को कांग्रेस की जन कल्याणकारी नीतियों के बारे अवगत कराया। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा से उसके 10 वर्षों के कार्यकाल का हिसाब मांग रही है क्योंकि न तो बेरोजगारों को रोजगार मिला, ना ही महंगाई में कमी आई, प्रदेश में भ्रष्टाचार व क्राइम के ग्राफ में बढोतरी जरूर हुई है।
मेहता ने कहा कि कांग्रेस की भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली सरकार में प्रदेश हर मामले में नम्बर-1 पर था जिसे भाजपा की जनविरोधी नीतियों ने शून्य पर पहुंचा दिया है। उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता का वर्तमान भाजपा सरकार से मोहभंग हो चुका है। प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस द्वारा तैयार किया गया संकल्प पत्र लागू किया जायेगा।
हरियाणा कांग्रेस के संकल्प : मेहता ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने जो संकल्प पत्र तैयार किया है उसके अनुसार कांग्रेस की सरकार बनने पर बुढ़ापा पेंशन 6 हजार रूपये महीना,हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त, 2 लाख खाली सरकारी पदों पर योग्य हरयाणवी युवाओं की समयबद्ध भर्ती, हरियाणा को नशा मुक्त व अपराध मुक्त करना, किसानो को एमएसपी व सर्वाधिक भाव की गारंटी, सफाई कर्मचारी, ग्रामीण चौंकीदार व मनरेगा मेट को पक्का किया जायेगा, 500 रूपये में 4 रसोई गैस सिलेण्डर, जनविरोधी पोर्टलों से मुक्ति,
पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे, पदक लाओ, पद पाओ नीति दोबारा लागू होगी, विकास, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य में हरियाणा को नं. 1 बनाना, बीसी क्रीमी लेयर आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रूपये करेंगे, रू 25 लाख तक का ईलाज सरकारी खर्च पर किया जायेगा,
युवाओं के लिए योग्यता के अनुसार रोजगार के भरपूर अवसर उपलब्ध करवाएंगे, गरीब परिवार को 100 गज के मुफ्त प्लाट व 3.5 लाख रूपये की लागत से 2 कमरे बनाकर दिये जायेंगे।

फोटो न. हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता अशोक मेहता व अन्य ।

Twitter