विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने पौधा रोपण कर मनाया अपना जन्मदिन
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने पौधा रोपण कर मनाया अपना जन्मदिन
यमुनानगर, 13 अगस्त (सच की ध्वनि)- विधायक घनश्याम अरोड़ा ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधा रोपण किया। गुरुवार सुबह से ही विधायक कार्यालय में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। विधायक ने बधाई देने वालो का मुंह मीठा करवाया और कोरोना से सभी सुरक्षित रहें इस बात की कामना भी की। वहीं विधायक ने पुरानी सब्जी मंडी स्थित सरकारी स्कूल में जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पौधा रोपण किया। उनके साथ मुख्य रूप से प्रदेश सह प्रवक्ता भारत भूषण जूयाल, राकेश त्यागी, कमल दहिया, रविंद्र सेनी, डॉक्टर नरेंद्र साही आदि मौजूद रहे।
विधायक ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है और प्रत्येक व्यक्ति को पौधा रोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि हम पर्यावरण बचाएंगे तभी पृथ्वी और मानव का अस्तित्व बना रहेगा। इसके बाद विधायक ने जगाधरी स्थित गौशाला में जाकर दान दिया। इसके बाद विधायक घर पहुंचे तो उनके दोनों पौत्रों ने उनको जन्मदिन के तोहफे दिए और विधायक का आशीर्वाद लिया।