यमुनानगर

कोरोना के 50 नए मामले आए सामने

कोरोना के 50 नए मामले आए सामने

-20 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर किया डिस्चार्ज

यमुनानगर, 20 अगस्त (सच की ध्वनि)- जिलाधीश मुकुल कुमार ने बताया कि कोविड-19 के चलते अब तक जिले में कुल 1003 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 66 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 20 मरीजों की नेगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया और अब तक जिले में 519 कोरोना पोजिटीव मरीज नेगेटीव हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त 2020 को 50 नए कोरोना के केस आए हैं, जिनमें 47 वर्षीय पुरूष शिवाजी पार्क से, 70 वर्षीय पुरूष गुरू अर्जुन नगर से, 62 वर्षीय महिला बुडिया बेट से, 50 वर्षीय महिला पुलिस लाईन से, 35 वर्षीय महिला चिट्टा मन्दिर रोड से, 29 वर्षीय पुरूष गांव उंचा चांदना सरस्वतीनगर से, 36 वर्षीय पुरूष विकास नगर से, 76 वर्षीय पुरूष जोगियां मौहल्ला छछरौली, 25 वर्षीय पुरूष गांव सरावां से, 36 वर्षीय पुरूष सिविल लाईन जगाधरी से, 31 वर्षीय पुरूष कैम्प से, 22 वर्षीय पुरूष न्यू हमीदा से, 38 वर्षीय पुरूष राजा गार्डन से, 57 वर्षीय पुरूष रेलवे कॉलोनी से, 35 वर्षीय महिला गांव कूलपुर से, 47 वर्षीय पुरूष रेलवे कॉलोनी से, 52 वर्षीय पुरूष असंल टाउन से, 25 वर्षीय पुरूष गांव मंडोली से, 18 वर्षीय पुरूष विमल हस्पताल रादौर से, 23 वर्षीय पुरूष, 57 वर्षीय महिला व 29 वर्षीय लड़की गर्ग हस्पताल रादौर से, 45 वर्षीय पुरूष गांव अलाहर से, 14 वर्षीय पुरूष गदौली कॉलोनी नजदीक तेजली स्टेडियम से, 87 वर्षीय पुरूष नन्दा कॉलोनी से, 25 वर्षीय महिला पुलीस लाईन जगाधरी से, 61 वर्षीय महिला से सिविल लाईन जगाधरी से, 43 वर्षीय पुरूष हाउसिंग बोर्ड जगाधरी से, 46 वर्षीय महिला राजा गली जगाधरी से, 41 वर्षीय महिला पटडी मौहल्ला से, 38 वर्षीय पुरूष, 23 वर्षीय पुरूष जाट नगर रादौर से, 38 वर्षीय पुरूष व 30 वर्षीय महिला करतारपुरा रादौर से, 25 वर्षीय महिला व 14 वर्षीय पुरूष सरस्वती कॉलोनी जगाधरी से, 48 वर्षीय पुरूष सेक्टर-18 से, 29 वर्षीय महिला त्यागी गार्डन से, 40 वर्षीय पुरूष बुडिया से, 32 वर्षीय पुरूष पीरभोली से, 54 वर्षीय पुरूष दुर्गा गार्डन से, 54 वर्षीय महिला सेक्टर-17 जगाधरी से, 23 वर्षीय महिला गांव अराईयंावाला से, 45 वर्षीय पुरूष दुर्गा गार्डन से, 50 वर्षीय महिला सैक्टर-17 हुड्डा जगाधरी से, 40 वर्षीय पुरूष व 8 वर्षीय लडकी साढ़ौरा से, 38 वर्षीय पुरूष गांव मछरौली से, 43 वर्षीय पुरूष प्रोफेसर कॉलोनी से, 25 वर्षीय महिला मॉडर्न कॉलोनी से हैं।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिला यमुनानगर में 227 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट’ किया गया है। अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 474 सक्रिय मरीज हैं और यमुनानगर के 15 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के दो हस्पतालों में दाखिल हैं। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त 2020 को शाम 04 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 1000 सैम्पल लिए गए हैं और सैम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 32171 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 22,156 सैम्पलों कि रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 2,053 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन नम्बर 98176-64700, 98178-20600, 98178-89600 हैं।

Twitter
04:51