यमुनानगर

कोरोना के 32 नए मामले आए सामने

यमुनानगर, 24 नवम्बर(सच की ध्वनि): कोविड-19 के चलते उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला यमुनानगर की स्थिति के बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिला का कोविड-19 का रिकवरी रेट 94.81 प्रतिशत और डबलिग रेट 183 दिन है। अब तक जिले में कुल 5592 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 12 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 5303 कोरोना पोजिटीव मरीज ठीक हो चूके हैं। आज 24 नवम्बर 2020 को 32 नए कोरोना के केस आए हैं। जिनमें 67 वर्षीय महिला गीता कालोनी से, 25 वर्षीय पुरूष वीना नगर कैम्प से, 29 वर्षीय पुरूष गांव बिलासपुर से, 26 वर्षीय महिला गांव काठवाला से, 32 वर्षीय महिला मधु कालोनी से, 25 वर्षीय पुरूष सरस्वती कालोनी जगाधरी से, 30 वर्षीय पुरूष गांव जठलाना से, 82 वर्षीय पुरूष गांव बकाना से, 23 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय लड़का, 20 वर्षीय लड़का गांव रादौर से, 28 वर्षीय महिला माडल टाउन से, 67 वर्षीय पुरूष प्रेमनगर से, 68 वर्षीय पुरूष विकास नगर से, 31 वर्षीय पुरूष गांव गुमथला राव से, 52 वर्षीय पुरूष गुरू तेग बहादुर नगर से, 35 वर्षीय महिला गांव रामपुर गेंडा से, 35 वर्षीय महिला पटरी मोहल्ला जगाधरी से, 24 वर्षीय लड़का शान्ति कालोनी से, 44 वर्षीय महिला शास्त्री कालोनी से, 35 वर्षीय महिला गांव चुहुडपुरकलां से, 30 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय महिला सरस्वती नगर से, 28 वर्षीय महिला गांव स्यालवा से, 69 वर्षीय महिला गुलशन कालोनी बिलासपुर से, 23 वर्षीय पुरूष गांव रामपुर काम्बोयान बिलासपुर से, 46 वर्षीय पुरूष तिलकराज गली छछरौली से, 13 वर्षीय लड़का गांव कांगावाली से, 49 वर्षीय महिला प्रोफेसर कालोनी से, 32 वर्षीय महिला गांव खुर्दबन से, 62 वर्षीय पुरूष, 57 वर्षीय महिला प्रोफेसर कालोनी के रहने वाले है जिला यमुनानगर में 111 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट’ किया गया है।
सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 189 सक्रिय मरीज हैं जिनमें से 19 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं। 24 नवम्बर, 2020 को शाम 4 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 904 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 1,23,218 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 1,15,097 सैम्पलों की रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 2,529 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 98176-64700, 98178-20600, 98178-89600 है।
Twitter
20:47