सर्व कर्मचारी संघ राज्य प्रधान सुभाष लाम्बा ने धरना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित निर्दोष पीटीआई अध्यापकों को दिया समर्थन
सर्व कर्मचारी संघ राज्य प्रधान सुभाष लाम्बा ने धरना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित निर्दोष पीटीआई अध्यापकों को दिया समर्थन
शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन लगातार 67वें दिन भी रहा जारी
यमुनानगर, 20 अगस्त (सच की ध्वनि)- हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला यमुनानगर के अध्यापकों द्वारा अपना क्रमिक अनशन एवं विरोध प्रदर्शन लगातार 67वें दिन भी जारी रखा गया। आज के अनशन की शुरुआत संयोजक सयुंक्त शिक्षक संघर्ष समिति राम स्वरूप शर्मा द्वारा चार अध्यापकों परनीश कुमार, रमेश कुमार, जैब सिंह और नवनीत कुमार को माला पहनाकर बिठाते हुए की गई। आज सर्व कर्मचारी संघ राज्य प्रधान सुभाष लाम्बा ने धरना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित निर्दोष पीटीआई अध्यापकों को संबोधित करते हुए उनकी पीड़ा को सांझा किया। सुभाष लाम्बा ने सरकार की बद नीतियों कि कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि सरकार ने सिर्फ राजनीतिक द्वेष के चलते यह कदम उठाया सरकार को मानवीय रुख अपनाते हुए इनकी सेवाएं पुनः बहाल करें। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक संघ जिला प्रधान कृष्ण लाल, राजपाल सांगवान, प्रीतम सिंह बालियान, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जिला प्रधान राकेश धनखड़, जिला सचिव जगपाल सिंह, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान महिपाल सोढे, सतीश राणा, स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी नेता सुमित सेठी, बिजली विभाग से पवन हांडा, राम नरेश, सयोंजक जन शिक्षा अधिकार मंच जरनैल सिंह सांगवान, अग्निशमन विभाग से गुलशन भारद्वाज, रोशन काम्बोज, राकेश कुमार, सूबे सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुनीता रानी, उषा रानी, परमजीत कौर, शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के जिला प्रधान जिला प्रधान यशवंत राणा आदि मौजूद रहे।