यमुनानगर

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने पौधा रोपण किया

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने पौधा रोपण किया

यमुनानगर, 23 अगस्त (सच की ध्वनि)- शहर के कैंप क्षेत्र में बाला जी धाम जैन कॉलोनी में विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने पौधा रोपण किया। इस अवसर पर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि पौधे है तो सांस है, सांस है तो जीवन है। उन्होंने यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र को हरा भरा बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने म्हारा हरियाणा हरा भरा हरियाणा पौधा रोपण अभियान के तहत कार्यकर्ताओं और आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर कार्यकर्ता 25-25 पौधे अवश्यं लगाएं और उनका संरक्षण भी करें। यदि हम पर्यावरण बचाएंगे तभी पृथ्वी और मानव का अस्तित्व बना रहेगा। उन्होंने कहा कि म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनकड़ का सपना है और इसको पूरा करने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता अपना योगदान देंगे। उन्होंने बताया कि इस मुहिम से हरियाणा में 20 प्रतिशत वन क्षेत्र बढ़ाने का लक्ष्य है। मौके पर पूर्व पार्षद संगीता सिंघल, मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता, तुलसी गोस्वामी, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी बांके अरोड़ा, तरुण मेहंदीरत्ता, रविंद्र सैनी, इलम सिंह राणा, कमल शर्मा, राजू, अरुण शर्मा, राजन आदि भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Twitter