यमुनानगर

वेलफेयर एसोसिएशन ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा का अभिनंदन किया

यमुनानगर, 29 अगस्त(सच की ध्वनि)- विष्णु गार्डन वेलफेयर एसोसिएशन जगाधरी ने प्रधान प्रदुमन सिंह लाड्डी के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा का अभिनंदन किया। एसोसिएशन के प्रधान प्रदुमन सिंह लाड्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश सपरा का अभिनंदन करने के लिए एसोसिएशन के सदस्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा के निवास स्थान पर उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे व उन्हें फूल माला पहनाकर, फूलों के बुके भेंट करके एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष बना कर साबित कर दिया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने इस अवसर पर कहा कि वह भाजपा संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरेंगें।

Twitter