यमुनानगर

रिश्तेदारी में आई महिला के साथ दुष्कर्म

यमुनानगर, 4 सितम्बर(सच की ध्वनि)- जिला अंबाला निवासी महिला ने बताया कि वह एक जुलाई को गांव मगरपुरा में अपनी रिश्तेदारी में आई थी। इस दौरान गांव मगरपुरा निवासी बब्बू ने सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपित ने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने डर के कारण घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। मगर इसके बाद आरोपित फिर से उसे परेशान करने लगा। जिसके बाद उसने आरोपित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Twitter
00:31