यमुनानगर

स्वामी विवेकानंद फुटबाल क्लब ने तेजली फुटबाल एकेडमी को 1-0 से हराया

-हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की स्मृति में खेल पखवाड़े का किया जा रहा आयोजन

यमुनानगर, 5 सितम्बर(सच की ध्वनि)ः हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की स्मृति में चल रहे खेल पखवाड़े के कार्यक्रमों के अन्तर्गत शनिवार को क्रीड़ा भारती यमुनानगर द्वारा डीएवी स्कूल जगाधरी वर्कशॉप में दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक घनश्याम दास अरोड़ा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गये दो मैचों में से पहले मैच में स्वामी विवेकानंद फुटबाल क्लब ने तेजली फुटबाल एकेडमी को 1-0 से हराया व दुसरे मैच में डी जी फुटबाल क्लब ने युनाइटेड तेजली फुटबॉल क्लब को टाई ब्रेकर में 5-4 से हराया। क्रीड़ा भारती यमुनानगर के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रवक्ता भाजपा हरियाणा भारत भूषण जुयाल ने उमेश वत्स प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जय प्रकाश प्रदेश कोषाध्यक्ष क्रीड़ा भारती हरियाणा का स्वागत किया। प्रतियोगिता में रेफरी बोर्ड में सुनील कुमार, नरेश कुमार, सुरेश कुमार व मंगलेश कुमार ने निर्णायकों की भूमिका निभाई। इस अवसर पर जिला फुटबाल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंदर चुघ, सीनियर खिलाड़ी पंकज चुघ, आशिश शर्मा, सन्तन कुमार, पुष्पिंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Twitter