यमुनानगर

टीचर्स डे पर खुशी उन्नति केंद्र ने सरकारी स्कूल चनेटी के अध्यापक संजय कांबोज को सम्मानित किया

यमुनानगर, 5 सितम्बर(सच की ध्वनि)ः टीचर्स डे पर खुशी उन्नति केंद्र ने सरकारी स्कूल चनेटी के अध्यापक संजय कांबोज को सम्मानित किया। संस्था के निदेशक गौरव चैधरी ने बताया कि समाज को दिशा देने के लिए चनेटी के सरकारी स्कूल के अध्यापक संजय कांबोज अपने बच्चों को भी सरकारी स्कूल में ही पढ़ा रहे है। संजय कांबोज ने कहा कि अगर समाज को बदलने की शुरुआत करनी है तो अपने घर से करों। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने लगभग 8 महीने तक छठीं से आठवीं कक्षा के बच्चों को निशुल्क पढ़ाया, ताकि सरकारी स्कूल के बच्चों की पढ़ाई का कोई नुक्सान ना हो। उनका मानना है कि चाहे सरकार उनका साथ दें या ना दें पर अगर समाज उनका साथ दें तो वो इस क्षेत्र में बहुत सूधार कर सकते है। इसमें समाज का सहयोग बहुत जरूरी है। इस अवसर पर अभिषेक और हर्ष राणा विशेष रूप से मौजूद रहे।

Twitter
22:54