यमुनानगर

एनसीसी कैडेट्स द्वारा चलाया गया ‘स्वस्थ भारत अभियान’

एनसीसी कैडेट्स द्वारा चलाया गया ‘स्वस्थ भारत अभियान’

यमुनानगर, 21 अगस्त (सच की ध्वनि)- महाराजा अग्रसैन महाविद्यालय जगाधरी में भारत सरकार व एनसीसी विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार एनसीसी कैडेट्स द्वारा लेफ्टीनेंट प्रौ. अनिल कुमार की देख रेख में ऑनलाईन स्वस्थ भारत अभियान की शुरूआत की गई। इस ऑनलाईन कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीके बाजपेयी के प्रेरक उद्बोधन से हुआ। डॉ. बाजपेयी ने कैड्टस को बताया कि आज के समय में वैश्विक महामारी से बचाव का प्रथम उपाय यही है कि हम व्यायाम द्वारा अपने आपको तन्दरूस्त रखें। सरकार के निर्देशों का पालन करें व जन साधारण में इस बीमारी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूकता फैलाएं। एनसीसी प्रभारी लै. प्रो. अनिल कुमार के अनुसार इस अभियान के तहत कैडे्टस को आनलाईन ही व्यायाम, योगा व अन्य उपायों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रति दिन कैडे्टस लगभग आधा घण्टा व्यायाम करेंगें व अपने साथियों को करने के लिए प्रेरित करेंगें। योगा व शारीरिक रूप से अन्य क्रियाओं का ज्ञान भी समय-समस पर दिया जाएगा। इस प्रकार के अभियान अवश्य ही भारतीय जनता व देश को स्वस्थ भारत अभियान के संदर्भ में सफल बनाने में सक्षम होगा।

Twitter
04:22