कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी ने पुष्प देकर जिला अध्यक्ष राजेश सपरा का अभिनंदन किया
यमुनानगर, 09 सितम्बर(सच की ध्वनि)- जगाधरी पीडब्ल्यू रेस्ट हाउस में कुरुक्षेत्र लोकसभा के सांसद नायब सैनी ने जिला यमुनानगर भाजपा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश सपरा का अभिनंदन पुष्प देकर किया। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति निष्ठा और अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत ही राजेश सपरा को भाजपा की जिला की कमान सौंपी गई है। लंबे समय से वह पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे। उनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी और पार्टी अनेक बुलंदियों छुएगी। उन्होंने कहा कि राजेश सपरा ने शुरू से ही भाजपा पार्टी के प्रचार प्रसार में अहम योगदान दिया।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गये दायित्व को वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और संगठन को एक सूत्र में बांध कर चलेंगें। उन्होंने कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को और मजबूत करेंगें। मौके पर मेयर मदन चैहान, जिला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता, जगाधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जंगशेर सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी बांके अरोड़ा मौजूद रहे।