भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र खदरी के आकस्मिक निधन से भाजपा को असहनीय क्षति व दर्द का अनुभव हुआ हैः शिक्षामंत्री
भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र खदरी के आकस्मिक निधन से भाजपा को असहनीय क्षति व दर्द का अनुभव हुआ हैः शिक्षामंत्री
यमुनानगर, 8 अगस्त (सच की ध्वनि)- कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र खदरी इलाज के लिए पिछले 10-12 दिन से चेन्नई तमिलनाडु गए हुए थे और वहां पर अस्पताल में भर्ती थे। उनका लंग्स की बीमारी का इलाज चल रहा था। शुक्रवार देर रात्रि उनके निधन की खबर चेन्नई से आई।
शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि महेंद्र खदरी के निधन से जिला भाजपा में पार्टी को असहनीय क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति होना होना संभव नहीं है, अपने संदेश में शिक्षा मंत्री ने महेंद्र खदरी के परिवार को ढाढ़ंस बंधाते हुए कहा कि परम पिता परमात्मा, दिवंगत महेंद्र खदरी को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें, इस दुख की घड़ी में भाजपा पूरी तरह से उनके परिवार के साथ खड़ी है।
हरियाणा सरकार में कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने दिवंगत महेंद्र खदरी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्र खदरी व उनका परिवार शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा रहा, वह भारतीय जनता पार्टी में जिला महामंत्री, जिला उप प्रधान आदि कई पदों पर रहे, वह कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े रहे, वह वर्ष 2006-2008 तक भाजपा के जिला अध्यक्ष रहे। वह भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बने, वर्ष 2016 से अब तक वह भाजपा जिला यमुनानगर के अध्यक्ष पद पर भी रहे। उन्होंने अयोध्या में जाकर कार सेवा में भी भाग लिया था, वह धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे। उन्होंने बताया कि अभी दिवंगत महेंद्र खदरी का पार्थिव शरीर चेन्नई तमिलनाडु में ही है। उनके अंतिम संस्कार के बारे में उनके परिवार द्वारा सूचना दी जाएगी। भाजपा नेता सीता राम मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिवंगत महेंद्र खदरी अपने पीछे अपने परिवार में पत्नी व तीन बच्चों को छोड़कर गए है। दिवंगत महेंद्र खदरी का जगाधरी लकड़ मंडी में लकड़ी की आढ़त का काम है वह हमेशा खुश मिजाज रहने वाले इंसान रहे।
इस दौरान निश्चल चैधरी, विपुल गर्ग, संजीव गर्ग, सीता राम मित्तल, सुशील मित्तल खदरी, अशोक मेंहदीरत्ता, पवन शर्मा, राहुल गढ़ी बंजारा, कल्याण सिंह, अशोक गुर्जर बहादुरपुर, मुदित बंसल, कैलाश चंद शर्मा, बलविंदर मुजाफत, प्रदुमन सिंह लाड्डी, मनोज गुप्ता, प्रवीन शर्मा पिन्नी, निकुंज गर्ग, पंकज मंगला, इंदरजीत मित्तल, अंकित शर्मा, अंकुश चैहान, गुलशन अरोड़ा, कुलदीप राणा, गौरव गोयल, शिव कुमार लेदी, विजय सिंगला, कपिल मनीष गर्ग आदि ने स्वर्गीय महेंद्र खदरी के परिवार के प्रति शोक व्यक्त किया।