कोरोना के 20 नए मामले आए सामने
यमुनानगर, 29 नवम्बर(सच की ध्वनि): जिलाधीश मुकुल कुमार ने बताया कि जिला यमुनानगर कोविड-19 का रिकवरी रेट 95.07 प्रतिशत हो गया है। जिला यमुनानगर का डबलिग रेट 193 दिन है। अब तक जिले में कुल 5667 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 41 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 5388 कोरोना पोजिटीव मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि आज 29 नवम्बर 2020 को 20 नए कोरोना के केस आए हैं। जिनमें 46 वर्षीय महिला राजीव गार्डन से, 25 वर्षीय महिला गांव मण्डौली से, 30 वर्षीय पुरूष गांव गनौली से, 49 वर्षीय पुरूष वीर नगर से, 68 वर्षीय पुरूष शिवाजी पार्क से, 52 वर्षीय पुरूष माडल टाउन से, 65 वर्षीय महिला प्रेम कालोनी से, 48 वर्षीय महिला वीर नगर से, 45 वर्षीय पुरूष, 29 वर्षीय पुरूष, 64 वर्षीय महिला, 59 वर्षीय पुरूष व 57 वर्षीय पुरूष सेक्टर- 17 हुड्डा जगाधरी से, 79 वर्षीय पुरूष राजा साहिब गली जगाधरी से, 51 वर्षीय पुरूष लक्ष्मी गार्डन से, 53 वर्षीय महिला, 80 वर्षीय महिला व 28 वर्षीय पुरूष एमएलएन कालेज रोड से, 65 वर्षीय पुरूष गांव जठलाना से तथा 45 वर्षीय पुरूष गांव भटौली का रहने वाला है। जिला यमुनानगर में 97 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट’ किया गया है।
सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 178 सक्रिय मरीज हैं। जिनमें से 19 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं। आज 29 नवम्बर, 2020 को शाम 4 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 879 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 130987 सैम्पल ले लिए गए हैं। जिनमें से 1,21,759 सैम्पलों की रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 3561 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन नम्बर 98176-64700, 98178-20600, 98178-89600 हैं।