शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन लगातार 88वें दिन भी रहा जारी
यमुनानगर, 10 सितम्बर (सच की ध्वनि)- हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला यमुनानगर के अध्यापकों द्वारा अपना क्रमिक अनशन एवं विरोध प्रदर्शन लगातार 88वें दिन भी जारी रखा गया। आज के अनशन की शुरुआत संयोजक सयुंक्त शिक्षक संघर्ष समिति के राम स्वरूप शर्मा द्वारा चार अध्यापकों जैब सिंह, सृष्टिराज शर्मा, राजेश शर्मा व सुंदर लाल को माला पहनाते हुए की गई। आज हअजरस जिला प्रधान सवीन्द्रों देवी व हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जिला प्रधान राकेश धनखड़ ने सरकार के तानाशाही रुख की तीखे शब्दों में निंदा की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बर्खास्त निर्दोष अध्यापकों की सेवाएं पुनः बहाल करने की मांग की। इस अवसर पर हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान कृष्ण लाल, हअजरस सदस्य शशी भूषण, गगन कुमार, पवन कुमार, भाग सिंह, संजीव कुमार, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ नेता संजय कांबोज, राकेश कुमार, रोशन कांबोज बृजपाल, परमजीत कौर, सुनीता रानी, हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति जिला प्रधान यशवंत राणा व अन्य मौजूद रहे।