यमुनानगर

ई-लोक अदालत में 09 बैंचो द्वारा 198 मुकद्मों का किया गया निपटान

यमुनानगर, 18 सितम्बर (सच की ध्वनि)- हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला एवं सत्र न्यायधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में आज जिला न्यायलय यमुनानगर व सब डिविजन बिलासपुर में ई-लोक अदालत का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि ई-लोक अदालत में 09 बैंचो द्वारा 198 मुकद्मों का निपटान किया गया तथा मुआवजे के रूप में एक करोड, 73 लाख, 10 हजार रूपये की राशि देने का काम किया गया। उन्होंने बताया कि आज की इस लोक अदालत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश विजयन्त सहगल, स्वाती सहगल, हरलीन ए शर्मा, सीजेएम अरविन्द कुमार, जज संजीव काजला, रजत वर्मा, शेर सिंह, हरीश सब्रवाल ने मामलांे का निपटान किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस लोक अदालत मे वाहन दुर्घटना संबधी मुकदमों के अलावा परिवारिक विवाद व अपराधिक मामला संबंधी मुकदमंे और प्री-लिटीगेशन स्टेज पर मुकदमें रखे गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम दानिश गुप्ता ने बताया कि लोक अदालतें न्याय हेतू सस्ता व सुलभ न्याय का साधन है। लोक अदालत मे आपसी रजामंदी से समझौता हो जाता है जिससे मनमुटाव दूर हो जाता है और भाईचारे का भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बताया कि लोक अदालतों की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यमुनानगर के हैल्पलाईन न.01732-220840 पर सम्पर्क कर सकते है।

Twitter
11:59