यमुनानगर

जीएनजी गर्लस कॉलेज की बीएससी मल्टीमीडिया की दो छात्राओं ने ली मेरिट

-कॉलेज प्रशासन ने मेरिट सर्टिफिकेट व स्वर्ण पदक देकर किया सम्मानित

यमुनानगर, 25 सितंबर (सच की ध्वनि): संतपुरा स्थित गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज की बीएससी मल्टीमीडिया की दो छात्राओं ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया। शुक्रवार को कॉलेज निदेशक डॉ. वरिंदर गांधी व प्रिंसिपल पूनम कौर अहलूवालिया द्वारा दोनों छात्राओं को मेरिट सर्टिफिकेट व स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। डॉ. आरती सिंह ने बताया कि कॉलेज की बीएससी मल्टी मीडिया की दो छात्राओं ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर छात्राओं का मुँह मीठा करवाया गया और उनको उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। छात्रा राज कुमारी और वैशाली ने सम्मान के लिए कॉलेज निदेशक और प्रिंसिपल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुरूजनों के दिशा निर्देशन में ही उन्हें यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।

बॉक्स
कॉलेज प्रबंधन ने दी बधाई
कॉलेज की दो छात्राओं के यूनिवर्सिटी टॉप करने पर कॉलेज प्रबंधन ने बधाई दी। कॉलेज डायरेक्टर डॉ. वरिन्द्र गांधी ने कहा कि इन छात्राओं से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। छात्राओं की उपलब्धि का श्रेय कॉलेज के अध्यापकों को जाता है। उन्हीं के मार्गदर्शन में कॉलेज की छात्राओं ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि कॉलेज की ओर से भविष्य में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

Twitter
05:01