यमुनानगर

पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंति के उपलक्ष्य में वर्चुअल वेबिनार का हुआ आयोजन

यमुनानगर, 25 सितंबर (सच की ध्वनि): जगाधरी स्थित महाराजा अग्रसेन इंस्टिट्यूट में पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंति के उपलक्ष्य में वर्चुअल वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें बूथ स्तर पर भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को मोबाइल के लिंक से जोड़ा गया। इस वेबिनार के मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि केंद्रीय विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ. कुलदीप अग्निहोत्री रहे एवं शिक्षा मंत्री चौधरी कंवरपाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने की। मंच का संचालन कार्यक्रम के संयोजक व प्रदेश सह प्रवक्ता भारत भूषण जूयाल ने किया। इस अवसर पर यमुनानगर के विधायक घनश्याम अरोड़ा, मेयर मदन चौहान, समाज कल्याण बोर्ड की चेयर पर्सन मलिक रोजी आनंद मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक घनश्याम अरोड़ा ने मुख्य अतिथि के जीवन के बारे में संक्षेप में बताया। 

वेबिनार के मुख्य वक्ता डॉक्टर कुलदीप अग्निहोत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसी राजनीतिक विचारधारक के सूत्रधार एवं समर्थक थे, जिनमें राष्ट्रभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी थी। राजनीति में कथनी और करनी में अंतर न रखने वाले इस महापुरूष ने भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी गहरी आस्था बनाए रखी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रनिर्माण के कुशल शिल्पियों में से एक रहे है। व्यक्तिगत जीवन तथा राजनीति में भी सिद्धांत और व्यवहार में समानता रखने वाले इस महान भारतीय को काफी विरोधों को सामना करना पड़ा, किंतु राष्ट्रभक्ति ही जिनका ध्येय हो, ऐसे महापुरूष को भला कौन उनके उद्देश्यों से डिगा सकता है। पं. दीनदयाल राजनीतिक विचारक होने के साथ-साथ श्रेष्ठ साहित्यकार, अनुवादक व पत्रकार भी थे। उन्होंने पांच जन्य तथा मासिक राष्ट्रधर्म, दैनिक स्वदेशी पत्रिकाओं का सम्पादन भी कुशलतापूर्वक किया। 21 अक्तूबर, 1951 में भारतीय जनसंघ की दिल्ली में स्थापना होने के पीछे उनका नेत्तृत्व प्रमुख था।
शिक्षा मंत्री चौधरी कंवरपाल ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्र के सजग पहरी व सच्चे राष्ट्र के रूप में भारतवासियों के प्रेरणास्त्रोत रहे। राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले दीन दयाल उपाध्याय का यही उद्देश्य था कि वे अपने राष्ट्र को सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षिक क्षेत्र में बुलंदियों तक पहुंचा देख सके।
मौके पर प्रदेश सह प्रवक्ता भारत भूषण जूयाल, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, जिला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा, विपुल गर्ग, नीरज गुप्ता, अनिल बलाचौर, पार्षद प्रीती जौहर,  प्रवीण कुमार, संजीव कुमार, राम आसरे, आई टी विभाग से आदित्य चावला, अमन सग्गर, कुलदीप दुग्गल, दीपक मंगल, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी बैंक अरोड़ा, मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, पूर्व पार्षद संगीता सिंघल, जगदीश विद्यार्थी, सीताराम मित्तल, जंगशेर सिंह, अशोक चनेटी, विनय अग्रवाल, कृष्ण सिंगला, अमरनाथ धिमान, अमरजीत लाड्डी, संदीप धिमान, सतीश शर्मा, मोहित गेरा, मोहित बंसल, मेघनाथ, अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
Twitter