यमुनानगर

शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन लगातार 106वें दिन

यमुनानगर, 28 सितंबर (सच की ध्वनि): हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला यमुनानगर के अध्यापकों द्वारा अपना क्रमिक अनशन एवं धरना प्रदर्शन लगातार 106वें दिन भी जारी रखा गया। आज के अनशन की शुरुआत संयोजक सयुंक्त शिक्षक संघर्ष समिति रामस्वरूप शर्मा ने धरना स्थल पर चार अध्यापकों सृष्टी राज शर्मा, नवीन कुमार, रमेश कुमार व करनैल सिंह को माला पहनाकर बैठाते हुए की। आज रादौर हल्का विधायक बिशन लाल सैनी ने धरना स्थल पर पहुंच कर बर्खास्त पीटीआई अध्यापकों का समर्थन किया व सरकार के अमानवीय कार्य की निंदा की और निर्दोष पीटीआई अध्यापकों की पुनः बहाली की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि मौजूदा सरकार यह कार्य नहीं करती है तो हमारी सरकार आते ही पहली कलम से यह काम किया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघ जिला प्रधान कृष्ण लाल, सीटू नेता विनोद त्यागी, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ नेता प्रीतम सिंह बालियान, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान महिपाल सोढे, जिला सचिव राजपाल सांगवान, माँगे राम तिगरा, जोत सिंह रावत, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ नेता मनोज प्रजापत, उषा रानी, हरियाणा शारीरिक संघर्ष समिति जिला प्रधान यशवंत राणा आदि मौजूद रहे।

Twitter