यमुनानगर

व्यापारियों पर जबरन थोपे जा रहे ट्रेड लाईसेंस से भ्रष्टाचार और अफसरशाही बढ़ेगी : महेंद्र कुमार मित्तल

यमुनानगर, 2 अगस्त (सच की ध्वनि)- नगर निगम द्वारा व्यापारियों पर जबरन थोपे जा रहे ट्रेड लाइसेंस व टैक्स के विरोध में व्यापारियों की बैठकें शनिवार शाम को योगेश गेरा एवं रवि नीला की अध्यक्षता में विष्णु नगर व विरेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में रेलवे स्टेशन रोड पर ट्रेड लाईसेंस के विरोध मे हुई। सभी जगह व्यापारियों ने नगर निगम के ट्रेड लाईसेंस व टैक्स के खिलाफ अपना रोष जताया। बैठक में समाजसेवी व फैडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स एवं उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमार मित्तल ने कहा कि यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम के द्वारा व्यापारियों पर जबरन टैक्स व अनाप-शनाप लाइसेंस लगाए जा रहे हैं। जोकि हरियाणा सरकार का व्यापारियों पर अत्याचार है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों पर जबरन थोपे जा रहे ट्रेड लाईसेंस से भ्रष्टाचार और अफसरशाही बढ़ेगी। महेन्द्र मित्तल ने कहा कि नगर निगम से क्षेत्र को कोई लाभ नहीं हो रहा है। निगम द्वारा जब प्रोपर्टी टैक्स सरकार लिया जाता है तो व्यापारियों पर अलग से कोई टैक्स व लाईसेंस नहीं होना चाहिए। महेन्द्र मित्तल ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार का चुनावी वायदा था कि सरकार बनने के उपरांत कोई नया टैक्स या लाइसेंस नहीं लगाया जाएगा। सरकार ने जीएसटी लगाते समय भी वायदा किया था कि पूरे राष्ट्र में एक ही टैक्स, एक कानून, एक फार्म होगा। व्यापारियों पर और कोई अन्य कर या लाइसेंस नहीं लगाया जाएगा, लेकिन प्रदेश सरकार अपने वायदे से मुकर रही है। साथ ही महेंद्र मित्तल ने कहा कि विपक्ष द्वारा व्यापारी हितों की आवाज नहीं उठाना भी अफसोसजनक है। उन्होंने कहा कि पूर्व अटल बिहारी अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में सिविल सप्लाई के काले कानून तक समाप्त करके लाइसेंस प्रणाली की समाप्ति कर आम समाज को राहत प्रदान करी थी। व्यापारी पहले ही मार्केट कमेटी, शॉप एक्ट, सेल्सटैक्स, इनकम टैक्स, फूड एक्ट व अन्य सरकारी विभागों के नीचे दबा हुआ है। बैठक मे सभी जगह व्यापारियों ने मांग करी की हरियाणा सरकार व्यापारियों पर ट्रेड लाईसैन्स को समाप्त करे। महेंद्र मित्तल ने कहा कि व्यापारी वर्ग नगर निगम के तानाशाही ट्रेड लाईसेंस के विरोध में आन्दोलन करेगा। इस मौके पर समाजसेवी व कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल, जिलाध्यक्ष दीपक कपूर, अभिराज राणा, चेतन भिक्षु, सागर विनायक, विरेन्द्र गुप्ता, रवि नीला, सतीश गुप्ता, संजीव गोयल, आशुतोष, राजेश चानना, अमन विग, मनप्रित सिंह, राजरानी, पूनम देवी, बोबी बजाज, महेन्द्र सिंह, राजेन्द्र कुमार, शेरू, बलदेव, सोमवीर, बिल्लू आदि उपस्थित थे।

Twitter
20:53