जिला यमुनानगर कोविड-19 का रिकवरी रेट 95.30 प्रतिशत हुआ, साथ ही कोरोना के 28 नए मामले आए सामने
यमुनानगर, 2 नवम्बर(सच की ध्वनि)- कोविड-19 के चलते उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला यमुनानगर की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर कोविड-19 का रिकवरी रेट 95.30 प्रतिशत हो गया है। जिला यमुनानगर का डबलिग रेट 191 दिन है। अब तक जिले में कुल 5,214 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 12 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 4,969 कोरोना पोजिटीव मरीज ठीक हो चूके हैं। आज 2 नवम्बर, 2020 को 28 नए कोरोना के केस आए हैं। जिनमें 59 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय पुरूष, 27 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय महिला गांव बहादुहरपुर से, 70 वर्षीय महिला व 18 वर्षीय लड़का गांव सबीलपुर से, 25 वर्षीय पुरूष, 23 वर्षीय पुरूष, 22 वर्षीय पुरूष, 23 वर्षीय पुरूष, 25 वर्षीय पुरूष, 22 वर्षीय पुरूष, 24 वर्षीय पुरूष, 22 वर्षीय पुरूष, 23 वर्षीय पुरूष, 24 वर्षीय पुरूष व 24 वर्षीय पुरूष रेलवे पुलिस जगाधरी वर्कशाप से, 17 वर्षीय पुरूष पुराना हमीदा से, 70 वर्षीय पुरूष भाटिया नगर से, 68 वर्षीय महिला शर्मा कालोनी कैम्प से, 33 वर्षीय पुरूष कांसापुर से, 17 वर्षीय पुरूष होनियान गली जगाधरी से, 32 वर्षीय पुरूष झंडा चैक जगाधरी से, 26 वर्षीय गांव मोहडी से, 63 वर्षीय पुरूष सेक्टर 17 हुड्डा जगाधरी से, 45 वर्षीय महिला गांव साढौरा से, 36 वर्षीय पुरूष महिला गली नम्बर-1 जम्मू कालोनी से, 36 वर्षीय पुरूष गांव खिजराबाद के रहने वाला है। जिला यमुनानगर में 64 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही होम आईसोलेट किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 150 सक्रिय मरीज हैं जिनमें से 30 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं। आज 2 नवम्बर 2020 को शाम 4 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 428 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 107495 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 101665 सैम्पलों की रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 616 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 9817664700, 9817820600, 9817889600 है।
