यमुनानगर

समाज सेवा के बिना विद्यार्थी जीवन है अधूरा: वाजपेयी

यमुनानगर, 06 नवम्बर(सच की ध्वनि): महाराजा अग्रसैन  स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगाधरी में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों  इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. विजय चावला एवं डॉ.राखी के सहयोग ने एन.एस.एस. इकाईयों से सम्बंधित नये विद्यार्थियों के लिए ऑनलाईन आडियण्टेशन पाठ्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कॉलेज प्राचार्य डॉ. पी.के. बाजपेयी द्वारा की गई। डॉ. बाजपेयी ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की उपलब्धियां बताते हुए उन्हें अधिक से अधिक परिश्रम करते हुए सफल होने के लिए प्रेरित किया। डॉ. चावला ने विद्यार्थियों को एन.एस.एस. की महत्ता बताते हुए कहा कि समाज सेवा के बिना विद्यार्थी जीवन बिल्कुल अधूरा है। हमारे जीवन का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब हम पढ़ाई के साथ-साथ समाज सेवा करते रहेंगे। इस कार्यक्रम में गूगल मीट पर जुड़ने वाले स्वयंसेवी छात्र/छात्राओं को एन.एस.एस. से सम्बन्धित साल भर में की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई। एन.एस.एस. के इतिहास और संसार भर में इसके अन्तर्गत किए जाने वाले कार्यों के बारे में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राखी द्वारा बताया गया। इस अवसर पर वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा गुप्ता द्वारा भी नए विद्यार्थियों के लिए ऑनलाईन इण्टैक्शन कार्यक्रम आयोजित  किया गया।
कार्यक्रम प्राचार्य द्वारा प्राध्यापकों द्वारा नये सत्र में ली जाने वाली ऑनलाइन कक्षाएं एवं अन्य गतिविधियां संचालित करने हेतु धन्यवाद किया गया।

Twitter
09:28