यमुनानगर

कोरोना के 30 नए मामले आए सामने, 65 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर किया डिस्चार्ज

यमुनानगर, 24 अगस्त(सच की ध्वनि)- जिलाधीश मुकुल कुमार ने बताया कि कोविड-19 के चलते जिले में कुल 1,252 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 67 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 65 मरीजों को नेगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक जिले में 722 कोरोना पोजिटीव मरीज नेगेटीव हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त, 2020 को 30 नए कोरोना के केस आए हैं। जिनमें 65 वर्षीय पुरूष व 76 वर्षीय पुरूष सेक्टर-17 जगाधरी से 30 वर्षीय पुरूष गांव फतेहपुर से, 30 वर्षीय पुरूष जम्मू कॉलोनी से, 32 वर्षीय महिला व 53 वर्षीय पुरूष सरोजनी कॉलोनी से, 57 वर्षीय पुरूष सेक्टर-17 जगाधरी से, 32 वर्षीय महिला पुरानी अनाज मण्डी जगाधरी से, 37 वर्षीय पुरूष जय सिटी से, 58 वर्षीय पुरूष देशवाल हस्पताल जगाधरी से, 80 वर्षीय पुरूष शिवपुरी कांसापुर से, 50 वर्षीय पुरूष देवी भवन बाजार से, 31 वर्षीय महिला सेक्टर-17 जगाधरी से, 26 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय लड़का व 32 वर्षीय महिला गउशाला कॉलोनी जगाधरी से, 49 वर्षीय पुरूष गांव खारवन से, 30 वर्षीय पुरूष काम्बोज कॉलोनी से, 50 वर्षीय पुरूष प्रोफेसर कॉलोनी से, 61 वर्षीय पुरूष गांव अमादलपुर से, 60 वर्षीय पुरूष गांव सरावां से, 67 वर्षीय पुरूष कुलदीप नगर कैम्प से, 27 वर्षीय पुरूष जम्मू कॉलोनी से, 23 वर्षीय पुरूष गांव नाहरपुर से, 42 वर्षीय महिला मदनपुरी यमुनानगर से, 54 वर्षीय पुरूष गीता कॉलोनी यमुनानगर से, 65 वर्षीय पुरूष गांव साढ़ौरा से, 31 वर्षीय महिला गांव भोगपुर से, 24 वर्षीय पुरूष साढ़ौरा से है।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया जिला यमुनानगर में 225 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट’ किया गया है। अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 494 सक्रिय मरीज हैं और यमुनानगर के 19 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त 2020 को शाम 04 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 600 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 35,910 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 32,650 सैम्पलों कि रिपोर्ट नेगेटीव आयी है तथा 2,052 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन नम्बर 98176-64700, 98178-20600, 98178-89600 हैं।

Twitter