यमुनानगर

जिले में कोरोना के 18 नए केस आए सामने

यमुनानगर, 21 नवम्बर(सच की ध्वनि): कोविड-19 के चलते उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला यमुनानगर की स्थिति के बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिला का कोविड-19 का रिकवरी रेट 95.24 प्रतिशत हो गया है। जिला यमुनानगर का डबलिग रेट 183 दिन है। अब तक जिले में कुल 5509 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 22 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 5247 कोरोना पोजिटीव मरीज ठीक हो चूके हैं। आज 21 नवम्बर, 2020 को 18 नए कोरोना के केस आए हैं। जिनमे 65 वर्षीय गांव घिलौर से, 38 वर्षीय पुरूष छोटी लाईन सावनपुरी से, 59 वर्षीय पुरूष सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी से, 48 वर्षीय पुरूष कालिन्दी कालोनी यमुनानगर से, 47 वर्षीय महिला राजा राम गली नजदीक बबलू गारमेन्टस यमुनानगर से, 57 वर्षीय महिला माडल टाउन से, 66 वर्षीय पुरूष शास्त्री कालोनी से, 68 वर्षीय पुरूष शिवाजी पार्क से, 58 वर्षीय पुरूष गांव दयालगढ़ से, 42 वर्षीय महिला फ्रेन्डस कालोनी से, 55 वर्षीय महिला सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी से, 32 वर्षीय पुरूष भारत सेवक नगर से, 36 पुरूष गांव बहरामपुर से, 40 पुरूष गांव झीवारेहडी से, 44 वर्षीय पुरूष चौपडा गार्डन से, 46 वर्षीय पुरूष भाटिया नगर से, 35 वर्षीय पुरूष गांव गोबिन्दपुरा से, 68 वर्षीय पुरूष गली नम्बर 12 आजाद नगर का रहने वाला है। जिला यमुनानगर में 74 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही होम आईसोलेट किया गया है। अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 164 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 38 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया बताया कि आज 21 नवम्बर, 2020 को शाम 4 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 498 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 1,20,233 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 1,12,263 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 2461 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 98176-64700, 98178-20600,
98178-89600 हैं।
Twitter