गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड को मिली केन्द्रीय मंत्री रत्नलाल कटारिया द्वारा घोषित 11 लाख रुपये की ग्रांट
यमुनानगर, 22 नवम्बर(सच की ध्वनि): गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। गाय की सेवा से पुण्यफल की प्राप्ति होती है। गौ माता की आराधना करने से मन को शांति मिलती है। यह शब्द जल शक्ति केन्द्रीय राज्य मंत्री रत्न लाल कटारिया ने कहे।
गोपाष्टमी पर्व के शुभ अवसर पर माता मनसा देवी गौशाला में गौमाता पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री रत्न लाल कटारिया ने पूरे विधि विधान से गौमाता की पूजा व आरती की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर यह पैसा मंजूर होकर श्राइन बोर्ड में आ गया है। जिससे यहां हो रहे विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि हिन्दू संस्कृति में गाय का विशेष स्थान हैं। गौ माता को मां का दर्जा दिया जाता हैं क्यूंकि जैसे एक मां का ह्रदय कोमल होता हैं, वैसा ही गाय माता का होता हैं, जैसे एक माँ अपने बच्चों को हर स्थिति में सुख देती हैं, वैसे ही गाय भी मनुष्य जाति को लाभ प्रदान करती है। गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गौशाला में गोसंवर्धन हेतु गौ पूजन का आयोजन किया गया है जो कि बहुत पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार व हरियाणा सरकार ने गौसंवर्धन हेतु अनेक योजनाएं चलाई हुई है व गौवंश को रखने के लिए गौशालाओं को बढ़ावा व आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। गौमूत्र के सेवन से बहुत सी प्रकार की बीमारियों का सफलतापूर्वक ईलाज हो रहा है। गौमाता जिस जगह वास करती है वो जगह पवित्र हो जाता है। मोदी सरकार गौमाता को बचाने व सुरक्षित रखने के लिए हर सम्भव उपाय कर रही है।
गोपाष्टमी पूजन कार्यक्रम में माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ एमएस यादव ने केन्द्रीय राज्य मंत्री रत्नलाल कटारिया का बोर्ड में 11 लाख रूपये देने के लिए धन्यवाद किया व कहा कि यहां श्रद्धालुओं के लिए यहां और भी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी, कार्तिक शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का पवित्र पर्व पूर्ण सौहार्द में मनाया गया है। इस दौरान प्रधान कुलभूषण, चेयरमैन कुसुम गुप्ता, महासचिव नरेश मित्तल, दीपक बंसल, तेजपाल गुप्ता, सन्नी सिंह राजपूत, विक्रम भोजिया आदि उपस्थित रहे।