यमुनानगर

कोरोना वायरस से संक्रमण के 20 नए मामले आए सामने

यमुनानगर, 27 नवम्बर(सच की ध्वनि): कोविड-19 के चलते उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला यमुनानगर की स्थिति के बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर कोविड-19 का रिकवरी रेट 94.67 प्रतिशत हो गया है। जिला यमुनानगर का डबलिग रेट 183 दिन है। अब तक जिले में कुल 5637 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 25 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 5337 कोरोना पोजिटीव मरीज ठीक हो चूके हैं। आज 27 नवम्बर, 2020 को 20 नए कोरोना के केस आए हैं। जिनमे 72 वर्षीय महिला शुगर मिल कालोनी से, 50 वर्षीय महिला 55 वर्षीय पुरूष रेलवे कालोनी वर्कशाप जगाधरी से, 72 वर्षीय पुरूष गुलशन कालोनी बिलासपुर से, 26 वर्षीय पुरूष गांव बिलासपुर से, 40 वर्षीय पुरूष गांव खदरी से, 50 वर्षीय पुरूष जमना गली रेलवे स्टेशन से 23 वर्षीय महिला गांव साढ़ौरा से, 49 वर्षीय पुरूष नजदीक ईएसआई अस्पताल से, 23 वर्षीय महिला गांव छछरौली से, 73 वर्षीय महिला माडल टाउन से, 40 वर्षीय पुरूष गांव साढौरा से, 22 वर्षीय पुरूष गांव कनालसी से, 29 वर्षीय महिला सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी से, 40 वर्षीय पुरूष रेलवे वर्कशाप जगाधरी से, 60 वर्षीय पुरूष सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी से, 64 वर्षीय पुरूष गुरूद्वारा वाली गली नजदीक आशा डेयरी रादौर से, 64 वर्षीय पुरूष 30 वर्षीय पुरूष सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी से, 65 पुरूष माडल टाउन का रहने वाला है। जिला यमुनानगर में 120 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट’ किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ विजय दहिया ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 200 सक्रिय मरीज हैं। जिनमें से 22 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं। आज 27 नवम्बर, 2020 को शाम 04 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 862 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 127160 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 118827 सैम्पलों की रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 2696 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 98176-64700, 98178-20600, 98178-89600 है।
Twitter
02:16