अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया – महिला मोर्चा मंडल
सच की ध्वनि(ब्यूरो) 06मार्च-आज महिला मोर्चा मंडल जगाधरी ओर छछरौली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया! अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति जोहर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुनीता शर्मा और मनीषा कंसल रहे।
इस मौके पर जिन महिलाओं ने करोना काल के दौरान निस्वार्थ सेवा की है और किसी भी तरह की समाज सेवा जिन महिलाओं ने करोना काल के दौरान कि उन सब को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। भाजपा सरकार में सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं का लाभ लिया उनको भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश से सुषमा जैन पूर्व पार्षद संगीता सिंघल मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम अग्रवाल और मंडल महामंत्री महिती गुप्ता और रितु रानी आदि मौजूद रहे इस मौके पर समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद ने कहा की महिलाओं के बिना समाज अधूरा है और वर्तमान काल में महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं।
छछरौली मंडल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला मोर्चा महामंत्री सुनीता शर्मा रही साथ में मंडल अध्यक्ष छाछरोली कल्याण सिंह और महामंत्री जगदीश महिला मोर्चा से मंडल अध्यक्ष सुनीता वर्मा महामंत्री सरोज साहनी रेखा धीमान व अन्य महिलाएं उपस्थित रही।