खाद्य पूर्ति व्यपार संघ की महिला विंग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
सच की ध्वनि(ब्यूरो) यमुनानगर, 13 मार्च( ) – खाद्य पूर्ति व्यपार संघ की महिला विंग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाल कल्याण विभाग मण्डल अधिकारी सुश्री मनीषा खन्ना उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य पूर्ति व्यपार संघ महिला विंग की अध्यक्षा विजय बब्बर ने की। मौके पर विभिन्न सामाजिक व व्यपारिक क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही महिलाएं उपस्थित थी। महिलाओं को सम्बोधित करते हुए खाद्य पूर्ति व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेश सेठ ने कहा कि संघ के द्वारा समय-समय पर व्यापारियों से संबंधित कार्यक्रम किए जाते हैं
जिसके तहत व्यपारियों की समस्याओं के बारे चर्चा करके उनका निदान करवाया जाता है। सेठ ने कहा कि व्यपारिक सगठनों में महिला विंग का गठन हरियाणा में पहली बार हुआ है क्योंकि वर्तमान में महिलाएं घरेलू कार्यो के साथ साथ व्यापार के क्षेत्र में भी बढ़चढ़ कर अपनी भूमिका निभा रही है। विंग की अध्यक्षा बब्बर ने कहा कि यदि यमुनानगर शहर की बात करें तो यहां महिलाएं मोहल्ले की दुकानों से लेकर मुख्य बाजरों में सफलतापूर्वक व्यपार कर रही है। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य महिलाओं को समाज के साथ साथ व्यपार की दृष्टि से भी सुदृढ और सफल बनाने का है। महिला कभी भी अपने आप को व्यापार करते समय कमजोर ना समझे व्यापार संघ की पूरी टीम हमेशा उनके साथ रहेगी उनके दुख सुख में भागीदार रहेगी। कार्यक्रम में मौजूद कामकाजी महिलाओं की संख्या को देखकर लग रहा है कि महिलाएं भी एक संगठन एक मजबूती व्यापार में चाहते हैं। कार्यक्रम में महिलाओं को जल्द ही एक जिला कार्यकारिणी की बैठक करने का आह्वान भी किया गया जिसमें लगभग 101 महिलाओं को कार्यकारिणी में रखा जाएगा। मौके पर मीडिया प्रभारी संजीव ओबरॉय, जिला सचिव विकास सहगल, नीतू सलूजा, मधुर वीणा, पलक क्वात्रा, डिंपल धीमान, शुभम मल्होत्रा, कामिनी वाधवा, सतवंत कौर, राधिका धोतरा, सुजाता अरोड़ा, संगीता रानी, मोहिनी गुप्ता, कमलेश कुमारी, शोभा मल्होत्रा, रजनी सोनी, सुनीता, प्रवीण छाबड़ा, मोती व भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही