यमुनानगर- गाँव डमौली में स्वास्थय विभाग की टीम ने पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों का किया टीकाकरण।
सच की ध्वनि(ब्यूरो) यमुनानगर, 18 मार्च ( ) पहली बार शुरुआत करते हुए कोरोना वैक्सीनेशन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गाँव डमौली में स्वास्थय विभाग की टीम ने पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों का किया टीकाकरण।सैंकड़ों ग्रामीणों व महिलाओं ने भी लगवाया से कोरोना टीका-सिविल सर्जन डॉ विजय दहिया।
कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन यमुनानगर सिविल सर्जन डॉ विजय दहिया व शिक्षा मंत्री कंवरपाल के छोटे भाई अशोक गुर्जर बहादुरपुर ने किया। इस दौरान उनके साथ चेयरमैन रामजतन डमौली, डॉ. विजय विवेक, भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह, मंडल महामंत्री जगदीश धीमान, वरिष्ठ भाजपा नेता मुदित बंसल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।
सिविल सर्जन डॉ विजय दहिया ने इस अवसर पर ग्रामीणों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भारत में निर्मित वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और केंद्र सरकार के हिदायतों के मुताबिक इस समय वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना वैक्सीनेशन लगाने का कार्य किया जा रहा है, गांव में रहने वाले लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसीलिए स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर ने पहल करते हुए कोरोना टीकाकरण अभियान का कार्य गांव-गांव में पहुंचकर करने का निर्णय लिया है।

डॉ विजय दहिया ने कहा कि जो वरिष्ठ नागरिक आज कोरोना वैक्सीन की खुराक ले रहे हैं। उन्हें 28 दिन के बाद दोबारा से कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक लेनी है तभी हमारे शरीर में कोरोना वायरस से लडऩे के लिए इ युनिटी बनेगी, यह कोरोना वैक्सीन 60 से ज्यादा देशों में भेजी जा रही है ओर यह वैक्सीन बिलकुल सुरक्षित है। दोपहर 2 बजे तक गाँव के 152 से ज्यादा ग्रामीणों ने कोरोना टीका लगवा लिया था व शाम तक इस सख्ंया में ओर अधिक इजाफ ा होगा।
शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर के छोटे भाई वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुर्जर बहादुरपुर ने इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का मुख्य लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा नागरिकों तक कोरोना वैक्सीन को पहुंचाया जाए ओर उसी के तहत स्वास्थ्य विभाग की यमुनानगर की टीम गाँव डमौली में पहुंची है इसके लिए वह स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर की टीम का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा वरिष्ठ नागरिक कोरोना वैक्सीन लगवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।
भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह ने कहा कि उनके मंडल में इस प्रकार का पहला कार्यक्रम हो रहा है इसके लिए सी.एम.ओ. विजय दहिया व भाजपा सरकार का धन्यवाद करते हैं। कार्यक्रम का संचालन चेयरमैन रामजतन डमौली ने किया, चेयरमैन रामजतन ने कहा कि ग्रामीणों में टीके को लेकर कंई प्रकार की भ्रांतियां थी लेकिन आज सीएमओ साहब ने ग्रामीणों का मार्गदर्शन किया जिससे गाँव डमौली व आस पास के वरिष्ठ नागरिकों ने कोरोना का टीका लगवाया है।
भाजपा नेता मुदित बंसल व मंडल महामंत्री जगदीश धीमान ने कहा कि सभी नागरिक फेसमास्क का इस्तेमाल करे व सैनिटाइजर का प्रयोग करे। इस मौके पर छछरौली के तहसीलदार तरूण सहोता, छछरौली एस.एच.ओ. पीरथी सिंह, डॉ. गौरव, तरूण धीमान, नंदलाल शर्मा, सचिन शर्मा, प्रधान संतकुमार, अनुज, गुरपाल, रवि, डमौली सरकारी विद्यालय की प्रधानाचार्य व स्टाफ संतकुमार आदि उपस्थित रहे।
