यमुनानगर

गोपाल शर्मा को खजूरी रोड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

-सरकार को बाजार खुलवाने के लिए ज्ञापन दिया जाएगा: महेन्द्र मित्तल

यमुनानगर, 27 अगस्त (सच की ध्वनि)- व्यापारियों की शादीपुर रोड पर संगठन विस्तार के लिए खजूरी रोड़ के व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से समाजसेवी व उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के अध्यक्ष महेंद्र मित्तल उपस्थित रहे। जय सिंह काम्बोज को सरपरस्त खजूरी रोड, गोपाल शर्मा को अध्यक्ष शाखा खजूरी रोड, प्रवेश काम्बोज को उपाध्यक्ष, बलराम ठकराल व इन्द्रजीत सिंह को सचिव नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्तों को फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। मौके पर आये हुए व्यापारियों ने उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल को शनिवार व रविवार को बाजार बन्द करने के सरकारी निर्णय पर अपना रोष व्यक्त किया। सभी व्यापारियों ने कहा कि शनिवार व रविवार ही मुख्य बिक्री के दिन होते हैं, क्योंकि शनिवार व रविवार को फैक्ट्रियां बंद होने से कामगार बाजार में सामान खरीदने आते हैं। खजूरी रोड पर अधिकतर दुकानदार तो किराए की दुकानों को लेकर काम कर रहे हैं। लोकडाउन के कारण पहले ही हालात प्रतिकूल हो चुके हैं। सरकार भी व्यापारियों की समस्याओं को नहीं समझ रही।
महेन्द्र मित्तल ने कहा कि सरकार जो भी नियमावली सरकार जारी करती है। व्यापारी उसका अनुपालन करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को बाजार खुलवाने के लिए ज्ञापन दिया जाएगा। सरकार जो भी नियम कानून बनाए उसमें पहले व्यापारियों के साथ विचार-विमर्श कर निर्णय लिए जाएं। आज व्यापारी कर्ज में दब गया है। किराएदार दुकानदारों को किराया देना मुश्किल हो गया है। बैंक का ब्याज नहीं दे पा रहे हैं। नौकरों की तनखा देना असंभव हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि व्यापारी वर्ग हमेशा सरकार का एक सहयोगी रहा, लेकिन सरकार व्यापारियों को समस्या को समझने मे असफल हो रही है। उन्होंने मांग की कि व्यापारियों को सरकार प्रताड़ि़त ना करें। सप्ताह भर काम करने दिया जाये। उन्होंने कहा कि जितना कम समय दुकान खुलेगी। बाजार में उतना अधिक भीड़-भाड़ होगी, सरकार प्रतिदिन व्यापार करने की अनुमति दी जाए। इस मौके पर अमित शर्मा, संजय मित्तल, अभिराज राणा, रोहित त्यागी, प्रदीप पांजूपुर, अरबाज प्रदेशी, बख्शी, हैप्पी करियाना, सन्तोष गुप्ता, विश्वास कुमार, मदन मोहन मेहत्ता, विनोद प्रजापति आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Twitter