भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री राम मंदिर निर्माण की शुरुआत का जश्न मनाया
यमुनानगर, 5 अगस्त (सच की ध्वनि): अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। यमुनानगर में भी लोगों ने इस मंदिर निर्माण को लेकर जश्न मनाया और लड्डू बांटे। पूरा शहर एक पर्व की तरह सजा हुआ है। यमुनानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक घनश्याम अरोड़ा के नेतृत्व में उनके कार्यालय में, आजाद नगर में और कैम्प मेन बाजार में श्रीराम की प्रतिमा
पर पुष्प अर्पित किए और लड्डू बाँटे। वहीं, न्यू मार्केट में भाजपा नेता कृष्ण सिंगला के नेतृत्व में और विधायक घनश्याम अरोड़ा की मौजूदगी में लोगों ने दीपमाला भी की और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर इस जश्न को मनाया।
विधायक ने कहा कि दशकों पुराना इंतजार अब खत्म हुआ है और अयोध्या में श्री राम जी के मंदिर के बनने को लेकर पूरे देश में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि पूरा भारत आज राममय है, सालों तक राम लल्ला एक टेंट के नीचे रहे और अब जल्द उनका भव्य मंदिर बन कर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा श्री राम जैसा नीतिवान राजा आज तक नहीं हुआ है और श्री राम के आदर्शों पर देश आगे बढ़ रहा है। आज का दिन ताप, त्याग और संकल्प का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि करोड़ों राम भक्तों का सालों का इंतजार आज पूरा हो रहा है जब राम मंदिर की आधारशिला रखी गई है और विधिवत रूप से राम मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। मौके पर जिला महामंत्री राजेश सपरा, जिला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता, भाजपा नेता पवन बिट्टु, यमुनानगर मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा, वर्कशाॅप मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जंगशेर सिंह, संजीव गोंदी, प्रमिला बक्शी, आदित्य चावला, नेता तुलसी गोस्वामी, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी बांके अरोड़ा, कमल देव सैनी, पार्षद सुरेंद्र शर्मा, पार्षद रानी कालड़ा, पार्षद सविता कांबोज, गगन कटोच, अनिल शाह, रजत अरोड़ा, तरुण मेहंदीरत्ता, आशीष धीमान, वनीष, प्रताप सिंह, अनिल कांबोज, धर्मपाल, योगेश, प्रवीण धीमान, इलम सिंह राणा, बॉबी गौरी, उमा आदि मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।