यमुनानगर

कोरोना के 18 नए मामले आए सामने

यमुनानगर, 5 अगस्त (सच की ध्वनि) ः उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि कोविड-19 के चलते ने जिला में अब तक कुल 451 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 56 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। उन्होंने बताया कि 04 अगस्त 2020 की रात को 1 नया कोरोना का केस आया है जो 30 वर्षीय पुरूष गांव सुखदासपुर से। आज 05 अगस्त 2020 को 17 नए कोरोना पोजिटीव मरीज आए हैं जिनमें 50 वर्षीय पुरूष जो कि जिला जेल जगाधरी का पुलिस कर्मचारी है, 35 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय महिला गांव महिलावाली से जो कि पोजिटीव मरीज के कोन्टेक्ट है, 34 वर्षीय पुरूष बैंक कॉलोनी से, 25 वर्षीय पुरूष, 26 वर्षीय पुरूष राजा राम कॉलोनी यमुनानगर से, 56 वर्षीय पुरूष हरदेव नगर नजदीक ग्रीन पार्क यमुनानगर से, 25 वर्षीय पुरूष, 26 वर्षीय पुरूष ईस्ट भाटिया नगर से, 39 वर्षीय पुरूष, 16 वर्षीय लडका दुर्गा गार्डन जगाधरी से, 24 वर्षीय पुरूष मॉडल टाउन यमुनानगर से, 50 वर्षीय पुरूष, 26 वर्षीय पुरूष सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी से, 45 वर्षीय पुरूष मुण्डा माजरा से, 26 वर्षीय पुरूष हरबंस कॉलोनी से, 55 वर्षीय महिला न्यू हमीदा कॉलोनी से, 17 वर्षीय लडकी पुराना हमीदा से।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि आज 40 मरीजों की नेगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। अब तक जिले में 274 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 156 सक्रिय मरीज हैं और यमुनानगर के 16 एक्टीव केस दूसरे जिलों व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं। आज 05 अगस्त 2020 को शाम 04 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 300 सैम्पल लिए गए हैं और सैम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 20973 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 19419 सैम्पलों कि रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 1139 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 9817664700, 9817820600, 9817889600 हैं।

 

 

Twitter
16:43