जिला के 9 पुलिस कर्मचारी हुए सेवानिवृत्ति,जिला पुलिस लाइन में किया गया विदाई समारोह ।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस लाइन जगाधरी में पुलिस विभाग में अपनी सेवा पुर्ण कर चुके 6 उप निरीक्षक,1 एएसआई 2 मुख्य सिपाही स्तर के पुलिस अधिकारियों की विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। विदाई पार्टी में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हाण्डा ने शिरकत की। इस दौरान एएसपी राजेश कुमार,उप पुलिस अधीक्षक राजीव सिंह उपस्थित रहे। जिला कल्याण निरीक्षक सोमवती ने सेवा निवृत्त हो रहे पुलिस कर्मचारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारियों ने पुलिस विभाग में सेवाकाल के दौरान ईमान्दारी व निष्ठा से कार्य करके पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक राजकुमार हरियाणा पुलिस में 2 दिसंबर1988 को भर्ती हुए थे। उन्होंने जिला यमुनानगर के सदर जगाधरी, जठलाना, अपराध शाखा में सेवाएं दी। उप निरीक्षक प्रेमपाल वर्ष 1989 को पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। अब उनकी पोस्टिंग डायल 112 में थी, उप निरीक्षक सतीश कुमार वर्ष 1992 को पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। अब उनकी पोस्टिंग बतौर नायब कोर्ट जगाधरी कोर्ट में थी,उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद वर्ष 1990 को पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। अब उनकी पोस्टिंग ट्रैफिक थाने में थी,उप निरीक्षक आलम दीन वर्ष 1989 को पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे वर्तमान में इनकी पोस्टिंग डायल 112 पर थी। उप निरीक्षक शिवकुमार 1989 को पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे फुलस्टॉप वर्तमान में इनकी पोस्टिंग ट्रैफिक थाना में थी। एएसआई शैलेंद्र सिंह 1991 को पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। अब उनकी पोस्टिंग ट्रैफिक थाना में थी, मुख्य सिपाही मोहन सिंह वर्ष 2003 को पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। अब उनकी पोस्टिंग डायल 112 में थी, मुख्य सिपाही गुरिंदर पाल सिंह वर्ष 2007 को भर्ती हुए थे। अब इनकी पोस्टिंग थाना बुडिया में थी। इससे पहले 18 वर्ष भारतीय सेना में सेवा दी है। . . पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया की सेवानिवृत्त सभी अधिकारियों कर्मचारियों को उनके विभाग के प्रति लगन, मेहनत व ईमानदारी से कार्य करते हुए अपनी सेवाएं विभाग को समर्पित करते हुए अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की है। इनका कार्यकाल अति सराहनीय रहा है इसलिए ये बधाई के पात्र है। पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को कहा कि पुलिस की तरफ से जो भी एक्टिविटी होती है उसमें शामिल हो। पुलिस अधीक्षक ने आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया व उनके शेष बचे जीवन के लिए उनको शुभकामनाएं दी गई। पुलिस विभाग के द्वारा भविष्य में हर प्रकार की सहायता के लिए आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी व सेवा निवृत्त हो रहे पुलिस कर्मचारियों के परिवार जन उपस्थित रहे।