कोरोना के 12 नए मामले आए सामने
यमुनानगर, 7 अगस्त (सच की ध्वनि)- जिला उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि कोविड-19 के चलते जिला यमुनानगर में कुल 482 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 57 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। उन्होंने बताया कि 06 अगस्त, 2020 की रात को 8 नये कोरोना के केस आए हैं जिनमें 30 वर्षीय पुरूष, 72 वर्षीय पुरूष गांव साढ़ौरा से, 29 वर्षीय पुरूष जो कि खुशीनगर उतरप्रदेश से आया है, जो कि कल्याण जगाधरी में किराए पर रह रहा है, 26 वर्षीय महिला रादौर से, 56 वर्षीय पुरूष कमला नगर यमुनानगर से, 40 वर्षीय पुरूष गोपाल नगर हनुमान गेट जगाधरी से, 34 वर्षीय पुरूष गांव महमदपुर रादौर से, 31 वर्षीय पुरूष प्रोफेसर कॉलोनी यमुनानगर से हैं। उन्होंने बताया कि आज 07 अगस्त 2020 को 4 नए कोरोना के केस आए हैं, जिनमें 45 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय लड़का व 3 वर्षीय लड़का गांव साढ़ौरा से जो कि पोजिटीव मरीज के कोन्टेक्ट हैं। उन्होंने बताया कि आज 1 मरीज की नेगेटिव रिपोर्ट आने पर उसे डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। अब तक जिले में 283 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिला यमुनानगर में 23 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही (होम आईसोलेट) किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ विजय दहिया ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 176 सक्रिय मरीज हैं और यमुनानगर के 17 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं। उन्होंने बताया कि 07 अगस्त, 2020 को शाम 04 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 230 सेम्पल लिए गए हैं और सैम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 21,907 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 20298 सैम्पलों कि रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 1163 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन नम्बर 9817664700, 9817820600, 9817889600 हैं।