यमुनानगर

थाना छछरौली पुलिस की टीम ने बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार

– 11.03.2024
थाना छछरौली पुलिस की टीम ने बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना छछरौली पुलिस की टीम ने बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
छछरौली थाना प्रभारी सुमित कांबोज ने बताया कि डारपुर निवासी मुकुल कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह दिनांक 17 मार्च को शादी समारोह में गया हुआ था। जहां से उसकी बाइक चोरी कर ली गई थी। इस मामले में केस दर्ज किया गया। तफ्तीश के दौरान पहले इब्राहिमपुर निवासी शमशाद काे पकड़ा गया। जिसने बताया कि उसने व अनवर उर्फ हासिम ने मिलकर बाइक चोरी की थी। जिसे उन्होंने महेंद्र को बेच दिया था। इसके बाद महेंद्र को पकड़ा गया। तभी से अनवर की तलाश की जा रही थी। अब डारपुर निवासी अनवर खान उर्फ हासिम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Twitter
13:22