पिछले दो दिन से कैथल और कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग की टीम दो दलालों को पकड़ने में लगी हुई थी इन दलालो का काम था महिला के पेट में पल रहे भ्रूण के लड़का या लड़की होने का बताना हालांकि इससे पहले एक दलाल दो बार पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है।
पिछले दो दिन से कैथल और कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग की टीम दो दलालों को पकड़ने में लगी हुई थी इन दलालो का काम था महिला के पेट में पल रहे भ्रूण के लड़का या लड़की होने का बताना हालांकि इससे पहले एक दलाल दो बार पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है ।बावजूद उसके आरोपी फिर से इस काम को बाखूबी अंजाम दे रहा था ।कुरुक्षेत्र का यह दलाल अब चंडीगढ़ के एक एमआर से मिलकर भ्रुण की जांच करने के लिए ग्राहक को यमुनानगर सहारनपुर सीमा के बीच यमुना से सटे गांव में लेकर जाता था। यहां पोर्टेबल मशीन द्वारा महिलाओं के पेट में पल रहे भ्रूण की जांच कर यह बताया जाता था कि भ्रूण लड़का है या लड़की कोख के यह कातिलो को अगर जांच के दौरान पता लगता कि भ्रूण लड़की है तो यह ग्राहक से और पैसे मांग कर उसका वही अबॉर्शन कर देते। फिलहाल शनिवार की देर शाम दोनों दलाल अपने साथ कुरुक्षेत्र से यमुनानगर पहुंचे यहां आने पर जब यह लोग उत्तर प्रदेश सीमा में दाखिल हो गए तो उन्होंने अपने काम को अंजाम दे दिया हालांकि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां तक नहीं पहुंच पाई ।लेकिन जैसे ही यह हरियाणा की सीमा में दोबारा दाखिल हुए तो कलानौर बॉर्डर पर इन दोनों को दबोच लिया हालांकि इन लोगों के साथ सहारनपुर निवासी एक महिला दलाल भी शामिल थी ।लेकिन मौका पाते ही वह फरार होने में कामयाब हो गई।