यमुनानगर

जिले में 37 कोरोना के नए मामले आए सामने

जिले में 37 कोरोना के नए मामले आए सामने

यमुनानगर, 8 अगस्त (सच की ध्वनि)- जिला उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि कोविड-19 के चलते जिला यमुनानगर में कुल 518 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 58 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। उन्होंने बताया कि 07 अगस्त, 2020 की रात को 18 नये कोरोना के केस आए हैं, जिनमें 85 वर्षीय महिला गांव सारन सरस्वतीनगर से, 2 वर्षीय लड़का, 7 वर्षीय लड़का किशनपुरा दामला से जो कि पोजिटीव मरीज का कोन्टेक्ट है, 41 वर्षीय पुरूष लक्ष्मीनारायण कॉलोनी जगाधरी से, 63 वर्षीय महिला मॉडल टाउन से, 49 वर्षीय पुरूष शास्त्री कॉलोनी यमुनानगर से, 11 वर्षीय लड़की, 34 वर्षीय महिला नया हमीदा कॉलोनी से, 44 वर्षीय महिला लक्ष्मीनगर कॉलोनी से, 77 वर्षीय महिला राजाराम गली जोगिन्द्र मार्किट से, 25 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय लड़की बसंत नगर जगाधरी से, 18 वर्षीय लड़की जो कि 4 माह बाद लखनउ उतर प्रदेश से आई है और गांधी धाम जगाधरी में रह रही है, 52 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय पुरूष व 93 वर्षीय पुरूष प्रोफेसर कॉलोनी से, 52 वर्षीय महिला देवीभवन बाजार जगाधरी से व 44 वर्षीय पुरूष मनोहर कॉलोनी से। उन्होंने बताया कि 08 अगस्त 2020 को 19 नए कोरोना के केस आए हैं, जिनमें 8 वर्षीय लड़की गांव भम्भोल से, 62 वर्षीय पुरूष शिवपुरी कॉलोनी से, 27 वर्षीय पुरूष भाटिया नगर से, 56 वर्षीय पुरूष ऑफिसर कॉलोनी जगाधरी से, 57 वर्षीय पुरूष, 67 वर्षीय महिला, 90 वर्षीय महिला आर्यनगर जगाधरी वर्कशॉप से जो कि पोजिटीव मरीज के कोन्टेक्ट हैं, 33 वर्षीय महिला गांव मनसूरपुर रादौर से, 32 वर्षीय पुरूष गंाव नाहरपुर से, 24 वर्षीय पुरूष लक्ष्मीनगर कैम्प से, 27 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला नवाब कॉलोनी कैम्प से, 40 वर्षीय पुरूष चांद पुर से, 50 वर्षीय पुरूष अग्रसेन कॉलोनी रादौर से, 22 वर्षीय महिला सिविल लाईन जगाधरी से, 54 वर्षीय महिला जडोदागेट जगाधरी से, 40 वर्षीय पुरूष गांव कलानौर से, 45 वर्षीय पुरूष राजेश कॉलोनी जगाधरी से है।
सिविल सर्जन डॉ विजय दहिया ने बताया कि आज 23 मरीज की नेगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। जिला यमुनानगर में अब कोरोना के 306 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं और 31 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही (होम आईसोलेट) किया गया है। अब जिला में कोरोना के 155 सक्रिय मरीज हैं और यमुनानगर के 17 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं। उन्होंने बताया कि 08 अगस्त 2020 को शाम 04 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 370 सैम्पल लिए गए हैं और सैम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 22,532 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 20,876 सैम्पलों कि रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 1178 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन नम्बर 98176-64700, 98178-20600, 98178-89600 हैं।

Twitter
19:16