यमुनानगर

शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन लगातार 86वें दिन भी रहा जारी

यमुनानगर, 8 सितम्बर(सच की ध्वनि)- हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला यमुनानगर के अध्यापकों द्वारा अपना क्रमिक अनशन एवं विरोध प्रदर्शन लगातार 86वें दिन भी जारी रखा गया। आज के अनशन की शुरुआत जिला प्रधान शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति यशवंत राणा द्वारा चार अध्यापकों मोती राम, हरप्रीत सिंह, करनैल सिंह व रमेश शर्मा को माला पहनाकर बिठाते हुए की। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान महीपाल सोढे ने सरकार को जगाने के लिए सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। साथ ही सरकार से इन अध्यापकों की सेवाएं पुनः बहाल करने की मांग की। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान कृष्ण लाल, सीटू नेता विनोद त्यागी व राम कुमार, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के नेता प्रीतम सिंह बालियान, श्याम सिंह, सूबे सिंह, गुरचरण सिंह, राहुल काम्बोज, रोशन काम्बोज, परमजीत कौर, सुनीता रानी आदि मौजूद रहे।

Twitter
18:54