जिला यमुनानगर के थाना सदर यमुनानगर ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की आरोपी को किया गिरफ्तार।
जिला यमुनानगर के थाना सदर यमुनानगर ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की आरोपी को किया गिरफ्तार।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव की महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी बिलाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
थाना प्रबंधक कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने एक शिकायत दर्ज करवाई कि उसका उसके पति के साथ तलाक होने के बाद वह अपने बच्चे के साथ अकेली रहती थी। इसी दौरान उसकी जानकारी बिलाल पुत्र ताहिर उर्फ काला के साथ हुई। बिलाल ने कहा कि वह उसके साथ शादी कर लेगा। बिलाल उसको शादी का झांसा देकर करीब चार-पांच महीने से गलत काम कर रहा था। जब वह उसको शादी के लिए कहती तो उसने इनकार कर दिया। आरोपी बिलाल उसको जान से मारने की धमकी देकर उसे बदनाम करने की बात कहकर ब्लैकमेल करने लगा। इस सूचना पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए महिला उप निरीक्षक मेंनका के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सहारनपुर गंगोह के गांव मैनपुरा निवासी बिलाल पुत्र ताहिर उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।