यमुनानगर

मनीषा अग्रवाल बनी अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष

मनीषा अग्रवाल बनी अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष

यमुनानगर, 8 अगस्त (सच की ध्वनि)- जगाधरी-यमुनानगर में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें मनीषा अग्रवाल को अध्यक्ष, साथ ही उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष शारदा लखोरिया द्वारा हरियाणा प्रदेश संयोजक भी बनाया गया। नीतू सिंघल, मनीषा उज्ज्वल अग्रवाल को महासचिव, कविता अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, पूनम गर्ग को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रजनी गुप्ता और विभा गुप्ता को संरक्षक बनाया गया। कार्यकारिणी में सारिका, सरिता, शालू, मंजू, अंजलि सिंघल, आशिमा, शिल्पा गुप्ता, मनीषा जैन, शालू, काया, रेखा गोयल, अरूणा गोयल, मीनाक्षी गुप्ता, सुबीना अग्रवाल, कविता सिंगला, विनय अग्रवाल, स्वीटी गर्ग, ममता अग्रवाल, शिवानी सिंघल, सुरभि गर्ग, कुल मिलाकर 45 सदस्यों की कार्यकारिणी बनाई गई। मनीषा अग्रवाल ने बताया कि अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की पूरे भारत में 500 शाखाएं है और 20 राज्यों में है। सम्मेलन द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्य किए जाते है। उन्होंने बताया कि अब तक हरियाणा प्रदेश में 7 शाखाएं खोली जा चुकी है।

Twitter
19:56