यमुनानगर

रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर छठ पूजा के दौरान रेलवे पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर छठ पूजा के दौरान रेलवे पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

यमुनानगर 24 अक्टूबर (सच की ध्वनि, रविन्द्र मैहता) यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन के ऊपर राजकीय रेलवे पुलिस ने छठ पूजा को देखते हुए बढाई सतर्कता ओर रेल द्वारा आने जाने वाले यात्रियों के सामान की जांच कर रही है। राजकीय रेलवे पुलिस इंचार्ज श्याम सिंह ने बताया कि उन्होंने बोधराज एसआई, राजिंदर कुमार, राकेश कुमार, संजीव कुमार व रजनी देवी पुलिस कर्मचारियों के साथ छठ पूजा के त्यौहार को देखते हुए हर आने जाने वाले यात्री के समान की जांच की जा रही है। ताकि कोई असमाजिक तत्व किसी प्रकार की घटना को अंजाम न दे सके।उन्होंने बताया कि कई असमाजिक तत्व छठ पूजा मेले में होने वाली भीड़ का फायदा उठाकर नशीले पदार्थो की सप्लाई करने का कार्य भी करते है। जो जांच के दौरान पकड़े जाते है। कोई यात्रियों को नशीले पदार्थो सुंघाकर या उन्हें किसी वस्तु में खिलाकर लूटपाट की घटना को अंजाम न दे इसलिए भी यह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति से कुछ भी खाने पीने का सामान न ले और संदिग्ध व्यक्ति के बारे जी आर पी को उसकी सूचना दे। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Twitter