यमुनानगर

बहादुरपुर गांव में चल रही शाहिद उधम सिंह काम्बोज प्रतियोगिता में उपविजेता रही खजूरी की टीम का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया।

यमुनानगर, 20 नवंबर ( सच की ध्वनि): बहादुरपुर गांव में चल रही शाहिद उधम सिंह काम्बोज प्रतियोगिता में उपविजेता रही खजूरी की टीम का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। खजूरी की टीम ने इस जीत का सारा श्रेय गांव खजूरी के परमवीर राणा उर्फ सनी को दिया और बताया की परमवीर राणा के द्वारा गांव की क्रिकेट टीम को प्रोत्साहित किया जा रहा है क्रिकेट के लिए जरूरी सामान भी उनके द्वारा उपलब्ध कराया जाता है जिस कारण जीत की ट्रॉफी पुरी टीम ने परमवीर राणा को भेंट की। इस मौके परमवीर राणा ने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और 5100 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कहा कि इस प्रतियोगिता में 24 टीमों ने भाग लिया था जिसमें से खजूरी की टीम दूसरे स्थान पर रही ।किसी भी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेलना किसी भी टीम के लिए है गर्व की बात होती है और दर्शाती है कि किस तरह से खिलाड़ियों ने खेल का प्रदर्शन किया। कहां की खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए खेलने से बुद्धि और शरीर का विकास होता है अनेकों बीमारियां शरीर से दूर होती हैं आशा करता हूं सभी खिलाड़ी और ज्यादा कड़ी मेहनत करें और अपने गांव का नाम रोशन करें। आज के समय में कुछ युवा लड़के नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं नशे से दूर रहना चाहिए इसके शरीर पर बहुत दुष्प्रभाव होते हैं एक लड़के का भविष्य युवा अवस्था में ही खराब हो जाता है जिस कारण समाज भी उसकी इज्जत नहीं करता। इस मौके पर क्रिकेट टीम के कप्तान निशु, अभिषेक राणा ,मन्नू ,अतुल, बिंदु ,सानू राणा ,नमन, शिवम, प्रिंस ,यश आदि खिलाड़ी मौजूद रहे।

Twitter