यमुनानगर

काॅविड-19 के 31 नए मामले आए सामने

काॅविड-19 के 31 नए मामले आए सामने

यमुनानगर, 10 अगस्त(सच की ध्वनि)- जिला उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि कोविड-19 के चलते जिला में अब तक कुल 588 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 58 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। उन्होंने बताया कि 09 अगस्त 2020 की रात को 5 नये कोरोना के केस आए हैं जिनमें 53 वर्षीय महिला, 82 वर्षीय पुरूष कमला नगर से, 40 वर्षीय पुरूष सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी से, 79 वर्षीय पुरूष गांव इसोपुर औरंगाबाद से, 37 वर्षीय महिला हमीदा से। आज 10 अगस्त 2020 को 26 नए कोरोना के केस आए हैं जिनमें 49 वर्षीय पुरूष मॉडल कॉलोनी से, 11 वर्षीय पुरूष, 14 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय पुरूष लक्ष्मी नारायण जगाधरी के रहने वाले हैं, 64 वर्षीय पुरूष, 62 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय लड़का, 7 वर्षीय लड़का, 30 वर्षीय महिला गोपाल नगर जगाधरी से जो कि कोरोना पोजिटीव मरीज के कोन्टेक्ट हैं, 30 वर्षीय पुरूष, 38 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला ईन्द्रा कॉलोनी से, 56 वर्षीय पुरूष सरोजनी कॉलोनी से, 24 वर्षीय पुरूष काली मन्दिर जगाधरी से, 47 वर्षीय महिला नानक नगर से, 53 वर्षीय महिला गोपाल नगर से, 38 वर्षीय पुरूष सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी से, 29 वर्षीय महिला त्यागी गार्डन से, 74 वर्षीय पुरूष मॉडल टाउन यमुनानगर से, 11 वर्षीय लड़का साढ़ौरा से जो कि पोजिटीव मरीज का कोन्टेक्ट है, 50 वर्षीय पुरूष गांधी धाम जगाधरी से, 25 वर्षीय महिला गधौली से, 52 वर्षीय महिला देवी भवन बाजार जगाधरी का रहने वाली है।
सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि आज 13 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। अब तक जिले में 319 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिला यमुनानगर में 77 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही (होम आईसोलेट) किया गया है। अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 246 सक्रिय मरीज हैं और यमुनानगर के 9 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं। आज दिनांक 10.08.2020 को शाम 04 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 202 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 23,140 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 21958 सैम्पलों कि रिपोर्ट नेगेटीव आयी है तथा 634 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 9817664700, 9817820600, 981788960 है।

Twitter
15:07