यमुनानगर

जिला यमुनानगर के 11 क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन मुक्त

जिला यमुनानगर के 11 क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन मुक्त

IAS Mukul Kumar, Deputy Commissioner Yamunanagar
IAS Mukul Kumar, Deputy Commissioner Yamunanagar

यमुनानगर, 13 अगस्त (सच की ध्वनि)- उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 के चलते घोषित कंटेनमेंट जोन के आखिरी मरीज के अस्पताल से ठीक होकर डिस्चार्ज होने के 14 दिन बाद ही सम्बंधित क्षेत्र एवं काॅलोनी से कंटेनमेंट जोन हटाया जाता है। यह शर्त पूरी करने वाले जिला के 11 क्षेत्रो को कंटेनमेंट मुक्त घोषित किया गया हैं।
उपायुक्त ने बताया नगर निगम क्षेत्र के मॉडल कॉलोनी का कुछ भाग, सुंदर नगर तेजली का कुछ भाग, इन्दिरा आवास कॉलोनी का कुछ भाग, एमएलएन ब्वायज हॉस्टल स्टाफ कवार्टर नम्बर 5, प्रेम नगर मॉडल टाऊन का कुछ भाग, श्रीनगर कॉलोनी का कुछ भाग, विष्णु नगर जगाधरी वर्कशाप का भाग, प्रोफेसर कॉलोनी मकान नम्बर 1047, पेपर मील का कुछ भाग, खण्ड रादौर का गांव दामला का कुछ भाग व खण्ड सरस्वती नगर के गांव फतेहपुर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। इन क्षेत्रांे के नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 के आखिरी पोजिटिव केसो को अस्पतालो से 15 व 20 जुलाई तथा 31 जुलाई 2020 को डिस्चार्ज किया गया था और तब से अब तक इन क्षेत्रों में कोई भी नया कोरोना केस नहीं पाया गया है। अतः इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से हटा दिया गया हैै और इनके साथ लगते क्षेत्रांे को बफर जोन से भी हटाया गया है। उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि उक्त क्षेत्रांे को कंटेनमेंट व बफर जोन से हटाने की कार्यवाही भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की निर्धारित हिदायतों व नियमों के अनुसार की गई है।

Twitter