यमुनानगर

पंचायती चुनावों में आठ प्रतिशत आरक्षण मिलने पर ओबीसी ए वर्ग में खुशी

पंचायती चुनावों में आठ प्रतिशत आरक्षण मिलने पर ओबीसी ए वर्ग में खुशी

-मेयर व विधायक को ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने मिठाई खिलाकर जताया आभार

यमुनानगर, 14 अगस्त (सच की ध्वनि)- हरियाणा पंचायती राज चुनावों में ओबीसी ए वर्ग को 8 प्रतिशत आरक्षण देने पर शुक्रवार को ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने मेयर हाउस पर खुशी मनाई। इस दौरान उन्होंने मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं नगर निगम मेयर मदन चैहान व विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को मिठाई खिलाकर धन्यवाद किया और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया।
मेयर मदन चैहान ने कहा कि वीरवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ओबीसी ए वर्ग को अलग से पंचायती राज के चुनावों में आठ प्रतिशत आरक्षण किया। इससे वर्ग के लोगों को बहुत लाभ होगा। इससे वर्ग के लोगों में खुशी की लहर है। अब से इस वर्ग के लोग प्रदेश की कुल पंचायतों की आठ प्रतिशत सीटों पर चुनाव लड़ सकेंगे। मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमपाल ने कहा कि आरक्षण मिलने से ओबीसी ए वर्ग में खुशी है। आने वाला समय जब पंचायती चुनाव होंगे, उसमें जो सीट ओबीसी ए वर्ग के लिए आरक्षित होंगी, उसमें केवल वर्ग में शामिल जातियों से संबंधित व्यक्ति की चुनाव लड़ सकता है। मौके पर अमित चैहान, जगदीश चंद, नरेशपाल, कर्मचंद, तरसेम पाल, बलदेव, राम कुमार, दिनेश कांबोज, रविंद्र सैनी, प्रताप वर्मा, रमेश चैहान, गगन कांबोज आदि मौजूद रहे।

पंचायती राज चुनावों में आठ प्रतिशत आरक्षण मिलने पर मेयर मदन चौहान को पुष्प गुच्छ देते ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता

Twitter
00:17