यमुनानगर

जिला नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन डाॅ विजय दहिया ने फहराया तिरंगा

जिला नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन डाॅ विजय दहिया ने फहराया तिरंगा

-कोविड-19 महामारी में जो भी व्यक्ति अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा के साथ कर रहा है वह देशसेवा कर रहा हैः दहिया

यमुनानगर, 15 अगस्त (सच की ध्वनि)- भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में मुकन्द लाल जिला नागरिक अस्पताल में कोरोना महामारी के कारण सामाजिक दूरी का पालन करते हुये समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ विजय दहिया द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ ध्वजारोहण व राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। इस दौरान युथ चैलेन्ज कल्ब के सदस्यों द्वारा राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक नृत्य व गायन की प्रस्तुतियां भी दी। सिविल सर्जन डॉ. दहिया द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को कोविड-19 में निष्ठापूर्वक कार्य करने पर प्रमाणपत्र व स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. विजय दहिया ने कहा कि हम सभी को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य को निष्ठा के साथ पूरा करना चाहिये, क्योंकि यह आजादी हमें कई स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत के कारण मिली है और उन्हीं के बलिदान की वजह से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होने कहा कि कोविड-19 की महामारी में जो भी व्यक्ति अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा के साथ कर रहा है वह देशसेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के इस आपातकाल में जो स्वास्थ्यकर्मी अपने घर परिवार को छोड कर कोरोना से ग्रस्त मरीजों का ईलाज कर रहा है, वही सच्चा देशभक्त है। इस अवसर पर डॉ. सनील ने कहा कि कोरोना काल में यदि हम सभी प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देशों की पालना करते रहें तो यही सच्ची देशसेवा है अतः मास्क का प्रयोग करें तथा सामाजिक दूरी का पालन करते रहे। मौके पर डॉ. दीपिका गुप्ता, डॉ. राजेश परमार, डॉ. विजय विवेक, डॉ. अनूप गोयल, डॉ. विकास अरोडा, डॉ. बुलबुल कटारिया, डॉ. छवी मेहता, डॉ. नीशा गुरावा, डॉ. पूनम, डॉ. पुनित कालडा, डॉ. चारू कालडा, डॉ. वागीश गुटेन, डॉ. वनिला पुरी, डॉ. शिवकुमार तथा स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Twitter
15:43