व्यक्ति के अकाउंट से निकाले 20 हजार रुपये
– पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ किया धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज
यमुनानगर, 25 अगस्त (सच की ध्वनि)- आजाद नगर निवासी बलबीर सिंह के अकाउंट से अज्ञात लोगों ने 20 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आजाद नगर निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि उसका बैंक में अकाउंट है। 20 अगस्त को अज्ञात लोगों ने उससे एटीएम संबंधी जानकारी हासिल कर उसके अकाउंट से 20 हजार रुपये निकाल लिए। जब उसने मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज देखा तो उसने इस बारे अधिकारियों से बात की। मगर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपितों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।