घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास -पुलिस ने आरोपित दो युवकों के खिलाफ किया केस दर्ज
यमुनानगर, 25 अगस्त (सच की ध्वनि)- सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव में दो युवकों ने एक घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अगस्त को शाम 6 बजे उसके परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। घर पर वह उनके ली थी। इस दौरान उनके गांव के ही युवक अमन तथा दीपक उनके घर में घुस गए और उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपित युवक पड़ोसियों को आता देख वहां से फरार हो गए। उसने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपित युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।